बाटबीनोर और सिमुलिया में विशेष राजस्व शिविर आयोजित

विशेष राजस्व शिविर आयोजित

Oct 7, 2025 - 08:49
Oct 7, 2025 - 08:51
 0  13
बाटबीनोर और सिमुलिया में विशेष राजस्व शिविर आयोजित
जानकारी देते अंचल अधिकारी चंदनकियारी

रैयतों के जमीन संबंधि मामले का निस्तारण के लिए चंदनकियारी अंचल के बाटबिनोर पंचायत भवन और सिमुलिया पंचायत भवन में विशेष राजस्व शिविर आयोजित की गई। डीसी बोकारो के आदेश के अनुपालन में बाटबिनोर में आयोजित राजस्व शिविर में 15 रैयतों ने आवेदन दिया जिसमें सभी आवेदन ऑन लाइन एंट्री व त्रुटी सुधार से संबंधित है। दो दाखिल खरिज के आवेदन मिला और एक वासगिक पर्चा का आवेदन मिला। इसी प्रकार सिमुलिया पंचायत भवन में आयोजित राजस्व शिविर में चार आवेदन दाखिल खारिज का मिला जबकि तीन आवेदन ऑन लाइन का मिला। सीओ चंदनकियारी रवि कुमार आनंद ने दो जगहों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के बाद राजस्व कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बाटबिनोर में 08 राजस्व ग्राम के लिए आयोजित विशेष शिविर में मुखिया रोबिन दास,राजस्व कर्मचारी लाल मोहन दास उपस्थित रहे। उपस्थित रैयतों ने जानकारी न होने की बात कही। इसी प्रकार सिमुलिया में आयोजित विशेष राजस्व शिविर में 07 राजस्व ग्राम के रैयतों के मामले का निष्पादन किया जाना था ,उपस्थित रैयतों प्रचार प्रसार की कमी बताया। मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक कृष्ण प्रसाद ,प्रधान सहायक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0