चंदनकियारी प्रखंड में एक मॉडल लाइब्रेरी बनेगा:डीसी
चंदनकियारी प्रखंड में एक मॉडल लाइब्रेरी बनेगा साथ ही हर पंचायत में भी एक मॉडल लाइब्रेरी बनेगा,उक्त बातें डीसी बोकारो ने चंदनकियारी में कही। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाइब्रेरी बनाया जा रहा है। इसके पूर्व डीसी ने लाइब्रेरी का अवलोकन किया साथ ही एथेलेटिक्स सेंटर,रविन्द्र भवन के साथ साथ जर्जर अवस्था में पड़े जिला परिषद कार्यालय से निर्मित पुराना टॉउन हॉल का भी अवलोकन किया। चंदनकियारी प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए अनुकुल वातावरण के साथ साथ माहौल देने की दिशा में प्रयास माना जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने चंदनकियारी उच्च विद्यालय, रविंद्र भवन और सामुदायिक हॉल सहित अन्य सरकारी परिसर का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के निर्देशानुसार हर पंचायत में एक-एक लाइब्रेरी खोलने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रखंड मुख्यालय स्तर पर एक आधुनिक लाइब्रेरी शुरू की जाएगी। जहां विद्यार्थी सप्ताह के सातों दिन चौबीसों घंटे अध्ययन कर सकेंगे।डीसी ने बताया कि चंदनकियारी के कई छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बोकारो में संचालित लाइब्रेरी में जाकर पढ़ाई करते हैं। अब ऐसे विद्यार्थियों को अपने चंदनकियारी में ही बेहतर अध्ययन का माहौल मिलेगा। डीसी ने बताया कि यहाँ पहले से ही एक लाइब्रेरी पूरी तरह बनकर तैयार है, जिसमें बेंच-डेस्क समेत अध्ययन के संसाधन आवश्यकता से अधिक उपलब्ध हैं। इस भवन को उपयोग में लाकर शीघ्र ही नई लाइब्रेरी के रूप में कार्यशील किया जाएगा। डीसी ने कहा कि अगले एक-दो दिनों में यह प्रक्रिया चालू हो जाएगा। चंदनकियारी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में सरकारी शिक्षकों की कमी के सवाल पर डीसी ने बताया कि राज्य सरकार इस विषय को लेकर गंभीर व चिंतित है। जिन विद्यालयों में शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, वहाँ वैकल्पिक व्यवस्था कर बच्चों को शिक्षक मुहैया कराया जाएगा। डीसी ने बताया कि शिक्षक की कमी के कारण छात्र छात्राओं की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। चंदनकियारी में वर्षों से बंद पड़ी जलापूर्ति योजना पर डीसी ने बताया कि विभाग के कार्यपालक अभियंता से आवश्यक जानकारी लेने के बाद इसे चालू किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते के सवाल पर छीसी ने बताया कि प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मौके पर डीइओ जगन्नाथ लोहरा,बीडीओ अजय कुमार वर्मा,सीओ रवि कुमार आनंद ,बीपीओ विशाल प्रकाश,बीआरपी शाहबुददिन अंसारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0