चंदनकियारी थाना व बरमसिया ओपी का एसपी ने किया औचक निरीक्षण
बोकारो जिला अंतर्गत बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरबिंदर सिंह ने चंदनकियारी थाना एवं बरमसिया ओपी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना प्रभारी सरज कुमार एवं ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार को दागी व्यक्ति, स्थाई वारंटी, गंभीर मामले की जानकारी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही थाना क्षेत्र में पंचायत की संख्या, राजनीतिक गतिविधि, सामाजिक गतिविधि की जानकारी लेते हुए झारखंड बंगाल सीमा बिरखाम पहुंचे। जहां अलग अलग गतिविधि की जानकारी प्राप्त किया। मोटर वाहन दुर्घटना रोकने के लिए जागरूक करने, बर्षा में सर्पदंश से बचाव की जानकारी देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने थाना व ओपी में रखे विभिन्न प्रकार के अभिलेख व पंजी का अवलोकन कर उनके रख-रखाव की समीक्षा की। साथ ही लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए एसपी ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस दौरान सर्प दंश, चोरी व आपराधिक घटनाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए पुलिस बल अलर्ट मोड पर रहे। रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने साफ-सफाई, शस्त्रागार की स्थिति, कैदी हाजत व अन्य व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और शिकायतों के त्वरित निपटारे पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0