यज्ञ से सकारात्मक उर्जा का संचार के साथ साथ सनातन को मजबुती मिलती है: साध्वी आरती शाश्वत
यज्ञ से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार,बारिश के साथ सनातन धर्म को मजबुती मिलती है,उक्त बातें वृंदावनधाम से पधारे आरती शाश्वत ने कुसुमकियारी में आयोजित सात दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ मुर्ती प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद भागवत कथा वाचक उपदेशवाण में कही। उन्होंने कहा कि यज्ञ के आहुती से देवी देवता प्रश्न्न होते हैं। क्षेत्र में न केवल धर्म का प्रचार प्रसार होता है बल्कि जीवों में प्रेम,भाईचारा सदभावना का विकास के साथ साथ पर्याप्त बारिश व धरती से अच्छी पैदावार होती है। उन्होंने कार्यक्रम के दुसरे दिन सोमवार को भोलेनाथ शंकर ने माता पार्वती को अमरनाथ में जो अमर कथा सुनाए थे उस पर प्रकाश डाला गया। जिसमें जीवन और सृष्टी को जानने की अमरता की कहानी शामिल रहा। उन्होंने धुंधकारी उपाख्यान में श्रीमद भागवत कथा महात्म में अत्यंत क्रुर भोग विलासी व हिंसक आत्मदेव ब्राहमण के पुत्र धुंधकारी को जब गया श्राद्य के बाद भी मुक्ति नहीं मिली तो उनके भाई ने साम दिनों तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कर श्रवण कराया तभी उन्हें मुक्ति मिली। इसके अलावे अश्वश्थमा ने सयनकाल में द्रोपदी के पुत्र की हत्या की थी इस पर प्रकाश डाला। निश्छल मन से की गई भागवत कथा का श्रवण से महापापी के पद्यार पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व रविवार को जलयात्रा के साथ प्रारंभ महायज्ञ में दिलीप सिंह,बसंत सिंह,मिहिर सिंह,रामशंकर सिंह,ओम प्रकाश जयसवाल,संतोष भगत ने सत्नीक आहुती निरंतर दिया। महंत प्रेमानंदगिरी घंटी बाबा आश्रम के निदेशन में यज्ञाचार्य मार्केण्डय त्रिपाठी समेत अन्य वैदिक आहुती प्रदान करें। काफी संख्या में श्रधालुगण पहुंचकर परिक्रमा करके भंडारे का आनंद उठा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0