मैपिंग का काम में तेजी लाने का निर्देश:सीओ

Dec 27, 2025 - 07:20
 0  6
मैपिंग का काम में तेजी लाने का निर्देश:सीओ
सेविका व बीएलओ को निर्देश देते हुए अंचल अधिकारी रवि कुमार आनंद
मैपिंग का काम में तेजी लाने का निर्देश:सीओ

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सीओ चंदनकियारी रवि कुमार आनंद ने भोजूडीह क्षेत्र वैसे बुथ में पहुंचे जहां के मतदाता अपना क्वाटर खाली करके अन्यत्र चले जाने के कारण मैपिंग की स्थिति काफी घीमी रहने के कारण उक्त बीएलओ को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। निर्वाचन सूची के शुद्यीकरण,पारदर्शिता,और अद्यतन के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया। अब तक डुप्लीकेट मतदाता जो एंट्री हुआ है उसकी पहचान,पारिवारिक स्तर पर सही मैपिंग,तथा मतदाताओं के वास्तविक विवरण की पुष्टी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। घर घर सर्वे का संचालन करने,पूर्ण सावधानी व पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया गया। मतदान केन्द्र संख्या 154,155,156,157,158 में कार्य काफी धीमी रहने की बात सामने आया है। इसके अलावे कई आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर पोषण ट्रेकर में एंटी,होम भजिट,वजन समेत अन्य कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने का सख्त निर्देश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0