10वी तथा 12वी के बच्चों के साथ परीक्षा पर चर्चा किया गया
बोकारो जिला अंर्तगत चंदनकियारी प्रखंड स्थित +2 उच्च विद्यालय चंदनकियारी के अध्यापक सह पूर्व प्रधानाचार्य कौशल कुमार मुखर्जी ने 10वी तथा 12वी के बच्चों के साथ परीक्षा पर चर्चा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि 10वी तथा 12वी के बच्चों परीक्षा में समस्या को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे जो विद्यालय में अध्ययन करने में असमर्थ हैं उस तरह के बच्चों को सक्सेस मंत्र बच्चों को दिया। जो गलगलटाँड, बाँसगाड़ी, रंगामटिया समेत अन्य ग्राम के बच्चों को जानकारी दिया गया, बच्चों से परीक्षा के जानकारी भी लिया गया। मुखर्जी ने कहा कि जब से हमने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिया है तभी से हमने यह संकल्प लिया है गरीब घर से आने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा में बाधा नहीं बने,उसके लिए हमको क्षेत्र के लोगों के मदद की आवश्यकता है। मौके पर चंद्र नारायण सिंह समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0