भेलाटांड़ में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 137 वीं जयंती मनाई गई

Feb 22, 2026 - 19:46
 0  89
भेलाटांड़ में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 137 वीं जयंती मनाई गई

चंदनकियारी प्रखंड भेलाटांड़ में रविवार को महान किसान नेता, स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक मुख्य रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी सहजानंद सरस्वती की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। विधायक उमाकांत रजक ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। विधायक रजक ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों के उत्थान के साथ साथ उनके हक अधिकार के लिए समर्पित किया। विधायक ने कहा कि उनका नारा था जो खेत में अन्न उपजाएगा वही देश में राज करेगा। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने किसान आंदोलन को संगठित कर समाज में व्याप्त अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। उनकी विचारधारा आज भी समाज को समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक करती है। विधायक ने कहा कि आज के समय में भी किसानों के अधिकारों और सामाजिक समरसता के लिए उनके बताए मार्ग पर चलना आवश्यक है। स्वामी जी का जीवन संघर्ष, त्याग और सेवा का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का समापन वंदे अन्नदाता और स्वामी सहजानंद अमर रहें के जयघोष के साथ हुआ। इसके पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी जवाहर महथा ने कहा कि स्वामी जी एक बुद्धिजीवी, लेखक, समाज-सुधारक, क्रान्तिकारी, इतिहासकार एवं किसान-नेता थे। वे किसान को पालनहार समझते थे जिसके कारण देश भर में किसान को संगठित किया। स्वामीजी ने हुंकार नामक साप्ताहिक पत्रिका के मध्यम से देश भर किसानों को जोड़ने का प्रयास किया। कर्म कलाप, ब्रह्मर्षि वंश विस्तार सहित अन्य पुस्तक की रचना की।उपस्थित लोगों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। इसके पूर्व सेवा निवृत शिक्षक सीताराम महथा, बलराम पांडेय, अमर महथा, सीताराम महथा, वीरेन रजवार ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता काली पद महथा व संचालन हीरालाल महथा ने किया। मौके पर संजय महथा, असीम शर्मा,दुर्गा चरण महथा, विनोद महथा, विजय महथा, मनोज कुमार महथा, विश्वनाथ बनर्जी, सागर लाल महथा, अमर महथा, विनोद पांडेय उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन हीरालाल महथा ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0