बौदमा का 25 वर्षीय युवक की अहमदाबाद में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

Feb 28, 2026 - 20:47
 0  24
बौदमा का 25 वर्षीय युवक की अहमदाबाद में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
फाइल फोटो मृतक चिरंजीत महतो

चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी के बोदमा निवासी स्वर्गीय हीरालाल महतो के 25 वर्षीय पुत्र चिरंजीत महतो की बुधवार को गुजरात में एक दुर्घटना में मौत हुई। चिरंजीत महतो गुजरात के अहमदाबाद में रहकर दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को काम के दौरान हुए एक हादसे में उनकी जान चली गई। साथ काम करने वाले सहकर्मियों ने घटना की सूचना फोन के माध्यम से परिजनों को दी। इसके बाद परिजन शव को गांव लाने की व्यवस्था में जुट गए। शुक्रवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे एंबुलेंस से जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। होली पर्व की तैयारियों के बीच गांव में मातम छा गया। जहां एक ओर रंग और खुशियों की तैयारी थी, वहीं चिरंजीत की असमय मौत ने माहौल को गमगीन कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हैं।चिरंजीत महतो अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए गुजरात में मजदूरी कर रहे थे। उनकी असमय मौत ने एक बार फिर क्षेत्र से हो रहे पलायन और मजदूरों की असुरक्षित परिस्थितियों पर सवाल खड़ा कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0