पांच माह से हरियाणा से लापता विक्षीप्त को चंदनकियारी पुलिस ने परिजन को सौंपा

Jan 28, 2026 - 08:23
 0  11
पांच माह से हरियाणा से लापता विक्षीप्त को चंदनकियारी पुलिस ने परिजन को सौंपा
परिजन के साथ विक्षीप्त को सौंपते थाना प्रभारी अमित कुमार राय

हरियाणा के झज्जर जिले के गुमशुदा विक्षिप्त व्यक्ति सुमित राठी भटकते हुए चंदनकियारी थाना पहुंचे । स्थानीय नागरिक एवं चंदनकियारी थाना की सहायता से उनके परिजन से संपर्क स्थापित किया गया। चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित कुमार राय समेत के पहल पर उनके भाई ललित राठी चंदनकियारी थाना पहुंचे । ललीत राठी ने बताया कि उनका भाई सुमित राठी व्यपडौव गांव के बहादूरगढ़ तहशील जिला झज्जर हरियाणा से विगत 5 माह से हरियाणा के घर से लापता था । गुमशुदा व्यक्ति सुमित राठी को उनके भाई ललीत राठी के साथ विधिवत उनका घर भेजा गया । ललीत राठी ने चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित कुमार राय समेत पुरी टीम को धन्यवाद दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0