बोकारो जिला युवाओं को जोड़ने में झारखंड में अव्वल होगा: नितेश भारद्वाज

युवा को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा

Jun 23, 2025 - 19:43
Jun 23, 2025 - 20:18
 0  118
बोकारो जिला युवाओं को जोड़ने में झारखंड में अव्वल होगा: नितेश भारद्वाज

झारखंड में बोकारो जिले से सर्वाधिक युवा को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा, इसके लिए राज्य कमेटी, जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी के साथ साथ सभी मंच मोर्चा मिलकर अभियान को सफल बनाने का काम करेंगे, उक्त बातें कांग्रेस के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितेश भारद्वाज ने चंदन कियारी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चुनाव समिति ने युवा कांग्रेस की सदस्यता एवं चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक रूप से शुरुआत की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का है। उन्होंने पार्टी के आदरणीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूत करने के साथ साथ सामाजिक न्याय की लड़ाई में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक चुनाव प्रक्रिया नहीं, बल्कि युवाओं के हाथ में नेतृत्व की कमान सौंपने का एक बड़ा कदम है। हमें विश्वास है कि इस बार बोकारो जिला से बड़ी संख्या में ऊर्जावान और जागरूक युवा साथी संगठन से जुड़ेंगे। आगे उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस सभी जागरूक और प्रतिबद्ध युवाओं से अपील करती है कि वे आगे आएं, सदस्यता अभियान में भाग लें और संगठनात्मक चुनावों में सक्रिय योगदान देकर बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाएं।।मौके पर युवा कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर नरेंद्र शर्मा ,जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल , एनएसई पूर्व प्रदेश महासचिव प्रताप शेखर , प्रखंड अध्यक्ष साबिर अंसारी सहित युवा कांग्रेस के जिला कमेटी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0