आजसू कोटे से सांसद प्रतिनिधि मनोनयन पर दुर्गा चरण महतो का स्वागत किया गया

Dec 16, 2025 - 08:22
 0  15
आजसू कोटे से सांसद प्रतिनिधि मनोनयन पर दुर्गा चरण महतो का स्वागत किया गया
आजसू पार्टी नेताओं ने पार्टी कार्यालय में स्वागत करते नेतागण

एनडीए के घटक दल आजसू कोटे से पार्टी के केन्द्रीय सचिव दुर्गा चरण महतो को धनबाद के सांसद ढ़़ुल्लु महतो के स्तर से सांसद प्रतिनिधि मनोनयन करने पर चंदनकियारी पार्टी कार्यालय में माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस संबंध में आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश महतो ने बताया धनबाद के सांसद ने गठबंधन धर्म का अनुपालन किया और क्षेत्र के जुझारू नेता दुर्गा चरण महतो को सांसद प्रतिनिधि मनोनित करके एक योग्य,अनुभवी,सभी को साथ लेकर चलने वाले लोकप्रिय सांसद का परिचय दिया। सांसद प्रतिनिधि दुर्गा चरण महतो ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गठबंधन को मजबूत करने की दिशा में काम करने की बात कही। इसके पूर्व पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर बोकारो जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार महतो,चास नगर महासचिव विरेन्द्र कुमार,लखींदर महतो,शिशिर कुमार रजक,नुनी गोपाल महतो,संजय गोप,चित्त रंजन महतो,दिलीप कुमार महतो,दिनेश महतो,सुरेश बाउरी,सुखदेव महतो,इन्द्रजीत महतो,ज्योति लाल महतो,युधिष्ठिर हाजरा,लाल मोहन महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0