झारखंड महा ब्राहमण संघ की बोकारो जिला कमेटी गठित
झारखंड महा ब्राहमण संघ की बोकारो जिला कमेटी गठित
झारखंड महा ब्राहमण संघ की बैठक मध्य विद्यालय सिलफोर प्रांगन में प्रदेश अध्यक्ष शिवपूजन पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा ही एक ऐसा मंत्र है जिसे हमारे सभी समस्या का स्वत: समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार के एक एक बच्चे को हर हाल में स्कूल भेजने का काम करें और जो नहीं भेज रहे हैं उन्हें समझााने का काम करें। पढ़े लिखे युवा गांव के बच्चे को नि:शुल्क पठन पाठन करावें। उन्होंने कहा कि नशा से दूर रहें और संस्कारवाण,चरित्रवाण बनकर समाज को बेहतर संदेश देने का काम करें। इसके पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण पाण्डेय ने कहा कि समाज को संगठित होने की जरूरत है और आनेवाले समय में समाजिक,राजनीतिक,आर्थिक क्षेत्र में मजबुती प्रदान के लिए एकता के सूत्र में बांधने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ दिलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड के हर जिले में जिला स्तर,प्रखंड स्तर कमेटी गठित करने की जरूरत है। अंत में जिला कमेटी का गठण किया गया जिसमें राजकुमार तिवारी जिला अध्यक्ष,त्रिपुरारी तिवारी सचिव,संदीप कुमार तिवारी उपाध्यक्ष,अंबुज तिवारी कोषाध्यक्ष,जयप्रकाश तिवारी संरक्षक,प्रल्हाद तिवारी संरक्षक,निमाई तिवारी सह सचिव,मिडिया प्रभारी नितेश ओम तिवारी,संगठन मंत्री विवेक तिवारी को बनाया गया। मौके पर शिवकुमार पाण्डेय,अरूण पाण्डेय,उमेश तिवारी,सचिदानंद पाण्डेय,सुनील पाण्डेय,बिनोद पाण्डेय,प्रशांत कुमार तिवारी,महानंद तिवारी समेत जिले के अलग अलग गांव के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0