बहुचर्चित चंदनकियारी का मॉल अब चालू होगा,कवायद तेज
पिछले बारह साल से करोड़ों की लागत से जिला परिषद कार्यालय बोकारो से बना चंदनकियारी का बहुचर्चित मॉल अब चालू होगा,उक्त जानकारी डीडीसी बोकारो शताब्दी मजूमदार ने शुक्रवार को मॉल के मुआयना के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। डीडीसी ने एसडीओ चास को पत्रचार कर मॉल में बने दुकान का सुरक्षा राशि व भाड़े का निर्धारण ग्रामीण बाजार दर से कराने की बात कही। मॉल के सामने बने शॉपिंग कंम्पेलेक्स के दुकानदारों को प्राथमिकता के आधार पर मॉल में दुकान आवंटित करने की कवायद चालू करने का निर्देश जिला अभियंता को दिया। इसके पूर्व डीडीसी ने मॉल की मरम्मति के लिए प्राक्कलन तैयार कर टेंडर निकालने का आदेश जिला अभियंता को दिया। डीडीसी ने बताया कि मॉल चालू होने से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रयास होगा। स्थानीय लोगों को एक छत के नीचे बाजार करने का अवसर मिलने की बात कही। जिला परिषद को अच्छा राजस्व मिलना चालू होगा। एक सवाल के जबाब में डीडीसी ने बताया कि पहले मरम्मति होगा,उसके बाद निलामी होगी और फिर आवंटन होगा। इसके पूर्व डीडीसी को बताया गया कि कमरे का आवंटन में सुरक्षीत जमा राशि,प्रतिमाह किराया शहरी क्षेत्र के अनुसार रखने के कारण कमरे का आवंटन नहीं हो पाया था। जिसके कारण करोड़ों की लागत से बना मॉल आवंटन के पूर्व बार बार मरम्मति करने की जरूरत महसूस की जा रही है। तभी डीडीसी ने स्थानीय बाजार दर से किराया निर्धारण करने के लिए एसडीओ को निर्धारण करने के लिए पत्रचार करने की बात कही। इसके पूर्व डीडीसी ने मॉल के बनने के बाद मरम्मति समेत अन्य कार्य की जानकारी जिला अभियंता से प्राप्त किया। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी सफीक आलम,जिला अभियंता हरी दास,बीडीओ अजय कुमार वर्मा उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0