मां दुर्गा के महा सप्तमी पर गरीब लोगों के बीच नया वस्त्र का वितरण किया गया
मां दुर्गा के महा सप्तमी पर गरीब लोगों के बीच नया वस्त्र का वितरण किया गया
चंदनकियारी प्रखंड के योगीडीह गांव में श्री श्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में हर साल की भांति इस साल भी मां दुर्गा के महा सप्तमी पर गरीब लोगों के बीच नया वस्त्र का वितरण किया गया, सेवा आश्रम के संगठन महामंत्री सह कोषाध्यक्ष मिहीर मुखर्जी के अगुवाई में वस्त्र वितरण कार्यक्रम किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी उपस्थित रहे. दुर्गा पूजा में अंग वस्त्र मिलने की आस में गरीब बुजुर्ग आस-पास गांव से पहुंचे थे, विवेकानंद सेवा आश्रम के सदस्यों द्वारा सभी गरीब लोगों के बीच अंग वस्त्र का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि चंदनकियारी के प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी ने वस्त्र वितरण के उपरांत कहा कि स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस
जी की जानकारी लोगों तक साझा किए और
रामकृष्ण आश्रम के सदस्यों को अंगवस्त्र के कार्य को देखते हुए उन्हें सराहना किया। साथ ही उन्होंने
पंचायत समिति मद से रामकृष्ण मिशन में बेहतर से बेहतर लाभ के लिए मिल सके। उसके लिए भरोसा दिलाया। रामकृष्ण आश्रम के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद द्वारा विश्व में भारत देश के लिए कई सारे महान कामों का चर्चा किया गया, एवं गरीबों के बीच बताया गया कि योगीडीह के विवेकानंद सेवा आश्रम में वस्त्र वितरण के अलावा गरीब बच्चों को पढ़ाई, लड़कियों को सिलाई का परीक्षण, हर सप्ताह आश्रम की ओर से निशुल्क मेडिकल जांच दिया जाता है एवं हर साल अगस्त महीने में अत्यंत गरीब लोगों को कंबल वितरण किया जाता है. सचिव का कहना है हम लोग स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चल रहे हैं, और स्वामी का उद्देश्य था अपने से जितनी हो सके धर्म एवं दान करना चाहिए, और देखना चाहिए कि कोई गरीब भूखा पेट एवं बिना वस्त्र का ना हो, उसे जिस माध्यम से हो उनका सहायता करना चाहिए. मोके पर अशोक सिंह, अशोक बखर्जी, दयामाई मोदक,विकास मुखर्जी रामेश्वर कुंभकार, नेमचंद महतो, जन्मेजये रजवार, दीपक मुखर्जी, अनूप घोषाल, साधु चरण रवानी, श्रीमती सुप्रिया बनर्जी, आरती बनर्जी, ममता मुखर्जी समेत आस पास के ग्रामीण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0