झाबरा में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं राम कथा की शुरुआत जल यात्रा के साथ हुई

Apr 3, 2026 - 19:59
 0  4
झाबरा में श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं राम कथा की शुरुआत जल यात्रा के साथ हुई
जल यात्रा में शामिल श्रद्धालुगण पूजा करने के दौरान

चंदनकियारी प्रखंड के शिव शक्ति यज्ञ समिति झाबरा की ओर से आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा की भव्य शुरुआत शुक्रवार को जल यात्रा के साथ हुई। इसके पूर्व गाजे बाजे के साथ गांव के स्त्री पुरुष कुंवारी कन्या व गणमान्य लोग यज्ञाचार्य एवं मुख्य व्रती समेत गवाई नदी पहुंचे। गवाई नदी घाट पर आचार्य समेत विद्वान पंडितों ने विधि विधान से पंच देवता, ग्राम देवता, स्थान देवता समेत अन्य देव देवी की पूजा की पश्चात गंगा आरती एवं सभी कलश में अक्षत डालकर जल यात्रा की शुरुआत की गई। जय श्री राम, जय बजरंग बली, हर हर महादेव की जयकारा से वातावरण भक्तिमय बना। शिव शक्ति यज्ञ समिति झाबरा की ओर से आयोजित महायज्ञ में व्रतिगणों में जयदेव महथा, सीताराम महथा, मिहिर चन्द्र माहथा, लाल देव महथा, वीरेन महथा, तीरथ माहथा, तारक लाल महथा, सत्यनारायण महथा, अमर महथा सपत्नीक को लक्ष्मण पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, गौतम पांडेय, अभिषेक पांडेय, सूरज पांडेय ने विधि विधान के साथ जल यात्रा संपन्न कराया। हर हर महादेव, जय श्री राम की जयकारा लगाते हुए जल यात्रा यज्ञ मंडप पहुंचा जहां संकल्पित पवित्र जल को वेदी पर सजाकर रखा गया। इसके पूर्व पीला वस्त्र धारण कर आम पल्लव युक्त कलश के साथ साथ पूजन द्रव्य लेकर ढोल गाजे बाजे के साथ यज्ञ मंडप में स्थित देवी देवताओं से अनुमति प्राप्त कर जल यात्रा की शुरुआत की गई। काफी संख्या में श्रद्धालुगण ने जलयात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य बनाया। पूज्य आराधना देवी जी, वैदेही शरण जी के साथ साथ पंडित हेमंत दुबे का कार्यक्रम में रूटीन अनुसार है। शुक्रवार को स्थानीय कलाकार श्री कृष्ण, श्री राम आधारित श्री रास लीला का भक्ति मय गायन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0