चन्दनकियारी पुलिस ने महिला राहगीर की मदद की

चन्दनकियारी पुलिस ने महिला राहगीर की मदद की

Jul 7, 2025 - 21:15
 0  40
चन्दनकियारी पुलिस ने महिला राहगीर की मदद की

बोकारो जिला के चंदनकियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गलगलटांड़ घाटी में फंसे पुरुलिया जिला निवासी देवी रॉय पाल जिनका गाड़ी खराब होने के कारण दीवा गस्ति में पु०अ० नि० राजेश कुमार पु०अ० नि० अनुरंजन एस समद को महिला ने पुलिस को देखते हुए मदद का मांगा तो चन्दनकियारी थाना में कार्यरत दो पु०अ० नि० राजेश कुमार,अनुरंजन एस समद ने समाज सेवी डब्लू मोदक, गोरागो महतो को संपर्क कर मैकेनिक को साथ लाने की बात कही तो वही डब्लू मोदक ने अपनी निजी वाहन से मैकेनिक ला कर महिला के खराब गाड़ी को बनने की काम किया। आपको बता दें कि पुरुलिया जिला निवासी देवी रॉय पाल मेकअप पार्लर का काम करने धनबाद भेलटांड जा रही थी। उस क्रम में गलगलटांड़ घाटी में गाड़ी खराब हो गई थी। अगर पुलिस के जवान की बात करें तो एसआई राजेश कुमार और अनुरंजन एस समद जो बैंक जांच कर दीवा गस्ति एनएच 218 के दौरान महिला को मदद किया। तो वही महिला ने झारखंड पुलिस के कार्यशैली की सहराना की तो बंगाल पुलिस के कार्यशैली पर झारखंड पुलिस से सिख लेने की बात कही। महिला ने धन्यवाद और आभार समाज सेवी डब्लू मोदक, गोरागो महतो समेत अन्य को दिया। साथ ही महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लाइव कर आभार इन सभी चीजों का जानकारी दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0