ई एस एल कर्मी को धक्का मारकर भाग रहा स्कूल वैन बिजली पोल से टकराया, चालक व कर्मी का ईलाज जारी

Dec 16, 2025 - 08:33
 0  17
ई एस एल कर्मी को धक्का मारकर भाग रहा स्कूल वैन बिजली पोल से टकराया, चालक व कर्मी का ईलाज जारी
क्षतिग्रस्त वाहन की तस्वीर, ईलाज करते दुर्घटना ग्रसित मरीज को
ई एस एल कर्मी को धक्का मारकर भाग रहा स्कूल वैन बिजली पोल से टकराया, चालक व कर्मी का ईलाज जारी

चंदनकियारी बाईपास रोड में शहीद चौक के समीप सोमवार को एक मोटरसाइकिल चालक को स्कूल वैन ने टक्कर मार कर तेज रफ्तार से भाग रहा स्कूल वेन बिजली पोल में टकराते हुए चाय गुमठी को क्षति ग्रस्त किया।स्कूल वेन में सीएस एकाडमी अंकित है। सुबह स्कूल के बच्चों को लेने चंदनकियारी जा रहा था तभी ई एस एल कर्मी को धक्का मारकर भाग रहा था तभी दूसरी घटना घटी है संयोग ही कहा जा रहा है कि घटना के समय स्कूल वेन में बच्चे नही थे जिससे बड़ी घटना टल गई। स्कूल वेन चालक करकटा गांव निवासी 42 वर्षीय बादल  राय बताया जा रहा है जिनका एक पैर फैक्टर बताया जा रहा है क्योंकि गाड़ी का गेट लॉक होने की वजह से चालक गाड़ी में फंस गया था। स्कूल वेन जिन्हें धक्का मारकर घायल किया है वे ई एस एल कर्मी मोटरसाइकिल चालक चंदनकियारी के नारकेरा गांव निवासी 35 वर्षीय रंगलाल महथा है दोनों का ईलाज चल रहा है।पुलिस ने स्कूल वेन को जब्त कर लिया है। स्कूल वेन चास की तरफ से चंदनकियारी के गांव की ओर जा रही थी।इसी दौरान बाईपास रोड पर मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दिया ओर भागने लगा,स्थानीय ग्रामीणों ने वेन चालक को वेन से निकालकर सीएचसी चंदनकियारी पहुँचाया।चिकित्सक डॉ अरविंद कुमार के अनुसार वेन चालक नशे में था। खबर लिखे जाने तक किसी ने भी लिखित मामला दर्ज नही कराया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0