मृणाल किशोर ने ईमानदारी की मिशाल पेश किया

मृणाल किशोर ने ईमानदारी की मिशाल पेश किया

Oct 18, 2025 - 06:25
 0  106
मृणाल किशोर ने ईमानदारी की मिशाल पेश किया
थाना प्रभारी सरज कुमार को हस्ताक्षरयुक्त चेक के साथ एटीएम समेत अन्य दस्तावेज सौंपते मृणाल किशोर
मृणाल किशोर ने ईमानदारी की मिशाल पेश किया

चास रोड चंदनकियारी निवासी मृणाल किशोर ने ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए चार लाख राशि अंकित हस्ताक्षरयुक्त चेक,दो एटीएम कार्ड एवं एक आमेजन पे कार्ड,आधार कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य कागजात थाना प्रभारी सरज कुमार को सौंपते हुए जिनका खोया है उन्हें सूचना देते हुए पहुंचाने का आग्रह किया। थाना प्रभारी के नाम प्रेषित आवेदन में बताया कि चास रोड चंदनकियारी में चार लाख रूपये अंकित मो सिराज अंसारी के नाम जारी चेक खोया हुआ मिला इसके अलावे चेक के साथ आईसीआई सीआई बैंक का दो एटीएम कार्ड,एक आमेजन पे कार्ड,एक ड्राइविंग लाइसेंस,एक आधार कार्ड ,विजिंटिंग कार्ड,बैंक का जमा पर्ची का अधकटटी मिला। हस्ताक्षरयुक्त चेक,एटीएम कार्ड,आमेजन पे कार्ड ,आधरर कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस महत्वपूर्ण दस्तावेज है और किसी सज्जन का गिर गया है । किसी प्रकार की जालसाजी न हो और जिनका ये सभी कागजात है उन्हें सही सलामत मिले इसके लिए ईमानदारी का मिशाल पेश करते हुए थाना प्रभारी को सौंपा। थाना प्रभारी सरज कुमार ने मृणाल किशोर को धन्यवाद देते हुए आगे बढ़ने की शुभकामना दी एवं ईमानदारी को सर्वोतम नीति बताया। मृणाल के इस ईमानदारी की सबों ने सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0