फतुडीह में आस्था का महापर्व सुयार्ही पूजा उदितमान सूर्य भगवान के अर्घ के साथ संपन्न

फतुडीह में आस्था का महापर्व सुयार्ही पूजा उदितमान सूर्य भगवान के अर्घ के साथ संपन्न लगभग बीस हजार श्रद्यालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया

Nov 30, 2025 - 20:34
 0  15
फतुडीह में आस्था का महापर्व सुयार्ही पूजा उदितमान सूर्य भगवान के अर्घ के साथ संपन्न
सूर्य मंडप में पूजा पाठ करते पंडित व व्रतीगण

बोकारो जिले के चंदनकियारी अंचल के फतुडीह में भगवान सूर्यनारायण का सूर्याही पूजा 12 वर्ष के अंतराल पर पारंपारिक, भक्ति एवं श्रद्या के साथ रविवार को उदिमान भास्कर के अर्घ के साथ संपन्न हुआ। इस वृहत धार्मिक अनुष्ठान में समाज के हजारों महिला पुरूष ने पहुंचकर मंडप में माथा टेका व प्रसाद ग्रहण किया। इस अनुष्ठान को फतुडीह,लुटुटांड़,ईजरीपार,कांचनपुर,मानपुर एवं सीतानाला के वत्स गोत्रधारी बगोछिया ब्राहमण परिवार की ओर से आयोजित किया गया। शुक्रवार को विधिविधान के साथ नहाय खाय के साथ संयोत के साथ महापर्व की शुरूआत की गई । शनिवार को सुर्याही मंडप में आचार्य महादेव पाण्डेय ने कलश स्थापन,वेदी स्थापन समेत अन्य वैदिक अनुष्ठान को भव्य स्वरूप दिया गया। इसी दिन शाम को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को मुख्य व्रती अजित माहथा सह धर्म पत्नी लतु देवी समेत सैकड़ों व्रतियों ने फतुडीह के चिन्हित पवित्र बड़ाबांध में प्रथम अर्ध अर्पित किया। परंपरा के अनुसार शनिवार रात को आचार्य ने विधि विधान के साथ कलश पूजन,गणेश अंबिका पूजन के पश्चात पंचदेव पूजन के साथ साथ अन्य देवी देवताओं का आवाहन पूजन किया गया। इस अवसर कुल की परंपरा के अनुसार भगवान सूर्यदेव की विशेष पूजा अर्चना की गई। रात को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम रास नृत्य का आयोजन किया गया । इस रास नृत्य का प्रस्तुति लालपुर,दामुडीह एवं नरकेरा के रासमंडली द्वारा किया गया। उपस्थित भक्तों ने रास नृत्य की प्रशंसा की। रविवार अहले सुबह मुख्य व्रती सहित अन्य व्रतियों ने बड़ा तालाब में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित किया। ततपश्चात सूर्य मंडप पहुंचकर पंचदेवता समेत सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना के साथ भगवान भास्कर को मंडप में भी अर्ध अर्पित किया गया। होम व आरती के बाद लगभग 250 सफेद बकरों की बली के साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान का औपाचारिक पुर्णाहुती संपन्न हुआ। रविवार के दिन के 11 बजे से देर शाम तक भोजन के साथ महाप्रसाद ग्रहण -वितरण किया गया। इस आयोजन में चास चंदनकियारी ,पाड़ा , बोकारो ,धनबाद, गिरीडीह,देवघर समेत झारखंड बिहार के कई जिलों के कुटुम्बजनों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन कमेटी को धन्यवाद दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0