छात्रवृत्ति समेत पांच सूत्री मांगों के समर्थन में पदयात्रा करने पर सम्मानित किया गया
झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा चंदनकियारी विधान सभा की ओर से सुभाष चौक चंदनकियारी में जेएलकेएम नेता सह पूर्व प्रत्याशी अर्जून रजवार का गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। इस संबंध में जेएलकेएम नेता सह पूर्व प्रत्याशी अर्जून रजवार ने बताया कि केन्द्रीय कमेटी के निर्णय व मोर्चा सुप्रिमो के आदेश के अनुपालन में डुमरी विधान सभा के बिनोद बिहारी महतो चौक से राज्य की पांच ज्वलंत समस्या को लेकर लगभग दौ सौ किमी पदयात्रा करके सरकार को जगाने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि आज राज्य की जनता ने संघर्ष करके राज्य परंतु जिस उम्मीद के साथ राज्य मिला उसका सपना अधूरा रह गया। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से राज्य के अलग अलग शैक्षणिक संस्थाओं मे अध्ययनरत छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है जिसके कारण गरीब असहाय की पढ़ाई बीच में छूट रही है जो सबसे गंभीर बिषय है सरकार को सर्वप्रथम बीएड,डीएलएड,आइटीआइ,पोलेटेक्निक,समेत सामान्य शिक्षा, उच्च शिक्षा,तकनीकि शिक्षा,डिप्लोमा,डिग्री प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाना चाहिए। इसके अलावे 1932 के आधार पर स्थानीय नीति,नियोजन नीति,राज्य में रिक्त पड़े सभी पदों पर नियुक्ति,एक्जाम कैलेंडर जारी करने,जेएससी,जेपीएससी का लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने समेत अन्य मांगों को लेकर पदयात्रा किया गया है। जल्द ही पार्टी सुप्रिमो जयराम महतो के नेतृत्व में सीएम एवं राज्यपाल से मिलकर इन मांगों को रखेगें। इसके पूर्व सुभाष चौक से गाजे बाजे के साथ फूल माला से लादकर स्वागत किया गया। मौके पर बिरू महतो,परमेश्वर महतो,चंदन कुमार,इम्तियाज अंसारी,नाजिर अंसारी,मनोज महतो,अनील महतो,प्रदीप रजवार ,गोपी रजवार,सखाय महतो,पिंटु गोप ,पंकज महतो,रंजीत महतो,सफीक अंसारी समेत अन्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0