पुपुनकी टॉल प्लाजा स्थित राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या 32 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाए गया
वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 14 वाहनों से 1 लाख 17 हजार रुपए का जूर्माना लिया गया।
बोकारो जिला अंतर्गत चास प्रखंड के पुपुनकी टॉल प्लाजा स्थित राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या 32 में कुल 47 वाहनों का किया जांच। वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 14 वाहनों से 1 लाख 17 हजार रुपए का जूर्माना लिया गया। यह अभियान जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती मारुति मिंज द्वारा किया गया। अभियान के तहत कुल 47 वाहनों की जांच की गई। जिसमें फिटनेस सर्टिफिकेट, रिफ्लेक्टिव टेप, ओवर लोडिंग, इंश्योरेंस फेल एवं टैक्स फेल होने को लेकर कुल 14 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। साथ ही डीटीओ श्रीमती मारुति मिंज ने चास प्रखंड के जोधाडीह मोड़, आईटीआई मोड़ सहित अन्य जगहों के चौक चौराहों पर दो पहिया वाहनों सहित चार पहिया वाहनों की जांच की गई, जिसमें हेलमेट, रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन, लाइसेंस, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टिव टेप सहित अन्य की जांच की। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के साथ चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने का निर्देश भी दिया गया
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0