नव चयनित प्रशासनिक पदाधिकारी अताउद्यीन अंसारी को सम्मानित किया
नव चयनित प्रशासनिक पदाधिकारी अताउद्यीन अंसारी को सम्मानित किया
चंदनकियारी चौक पुरूलिया रोड निवासी टायर पंचर मिस्त्री सागिर अंसारी के पुत्र अताउद्दीन अंसारी को उनके आवास पहुंचकर समाज के प्रबुद्यजनों ने सम्मानित किया। अताउददिन अंसारी ने झारखंड प्रशासनिक सेवा संयुक्त परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि चंदनकियारी समेत पूरे समाज को गौरवान्वित किया है। उनके इस उपलब्धि पर समाज की ओर से उन्हें शनिवार शाम को भव्य रूप से सम्मानित किया गया।
मोहम्मद इशाक अंसारी समेत अन्य के सहयोग से आयोजित सम्मान समारोह में समाज के प्रबुद्यजनों ने अताउद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू को गुलदस्ता देकर देकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रबुद्यजनों ने कहा कि यह सफलता पूरी कौम के लिए गर्व का विषय है। अताउद्दीन ने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, लगन और ईमानदारी से परिश्रम करने पर सफलता हासिल किया जा सकता है। समाज के अन्य युवाओं से प्रेरणा लेकर परिश्रम करने की अपील की। अताउद्दीन अंसारी ने उपस्थित समाज के प्रबुद्यजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का कार्य करेगा और वे अपने पद पर रहते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनता की सेवा करेंगे।मौके पर बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल मल्लिक, मोहम्मद इशाक अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी, सरताज अंसारी, अब्दुल मजीद, हनीफ अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी,शरीफ अंसारी, आरिफ अंसारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0