चंदनकियारी विधान सभा के सभी जर्जर सड़कों का निर्माण व सुदृढ़ीकरण होगा:उमाकांत रजक
चंदनकियारी विधान सभा के सभी जर्जर सड़कों का निर्माण व सुदृढ़ीकरण होगा:उमाकांत
चंदनकियारी विधान सभा के सभी जर्जर सड़कों का निर्माण व सुदृढ़ीकरण का काम होगा ,आनेवाले समय में गांव गांव में चकाचक रोड दिखने लगेगा ,उक्त बातें विधायक उमाकांत रजक ने बारकामा पीडब्लूडी रोड से गलगलटांड़ तक बनने वाला रोड के अलावे आधा दर्जन रोड के शिलान्यास समारोह में कही। विधायक ने कहा कि विधान सभा का सभी जर्जर रोड संज्ञान में है जिसमें तीन दर्जन से अधिक रोड का डीपीआर तैयार किया जा चूका है इसके अलावे लगभग एक दर्जन ग्रामीण रोड को अपग्रेड कर पीडब्लूडी रोड बनने की दिशा में प्रक्रिया प्रारंभ हो चूका है। विधायक ने कहा कि चंदनकियारी विधान सभा में चिकित्सा,शिक्षा,रोड ,बिजली,पेयजल समेत हर क्षेत्र में काम होगा। उन्होंने कहा कि जिस आशा,उम्मीद ,विश्वरस के साथ जनता ने प्रतिनिधित्व का मौका दिया है उनके उम्मीद पर खरा उतरने की दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है। इसके पूर्व विधायक समेत उपस्थित नेताओं ने बारी बारी से नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। उपस्थित ग्रामीण व नेताओं ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। जिन रोड का शिलान्यास किया गया उनमें सिमुलिया से लुटुटांड़ तक रोड निर्माण,पीडब्लूडी रोड से हुचुकडीह,काशीटांड़ तक रोड मरम्मति,रांगामटिया से माढ़रा शिवमंदिर तक,मानपुर बिजुलिया पथ से सियालजौरी तक रोड निर्माण,गोरीग्राम से पीडब्लूडी रोड तक पथ निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। मौके पर विरेन रजवार,तपन रजवार,अजय शर्मा, मुकेश तिवारी, नरेश भगत, देशबंधु माहथा, मृत्युजंय माहथा,मंटु महतो,मुकेश तिवारी,राजेश भगत,बाटुल राय,हानिफ अंसारी,अबनी राय,प्रकाश शर्मा,मिनाज अंसारी,शुभम कुमार माहथा,चन्द्रिका प्रसाद माहथा,नंदलाल माहथा,ठाकुर लाल माहथा ,दीपक कुमार माहथा,बरूण चन्द्र माहथा समेत अन्य नेतागण,ग्रामीण उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0