कांवरिया मेला में पंकज डीजे को मिला प्रथम स्थान
हरिद्वार से मेरठ तक के लिए आयोजित कांवरिया मेला में पंकज डीजे को मिला प्रथम स्थान
दस जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक हरिद्वार से मेरठ तक पहुंचनेवाला कांवर मेला में सदर काली मंदिर मेला कमेटी मेरठ की ओर से झारखंड बोकारो जिले के पंकज डीजे को साज सज्जा,भक्ति गीत,आकर्षक भक्ति गीत,सुमधुर घ्वनि के लिए प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। लगभग डेढ़ सौ किमी की दुरी तय कर मेरठ समेत देश के अलग अलग शिवालयों में जलाभिशेख के लिए लगभग पांच करोड़ शिवभक्तों के मेले में भाग लेने का अनुमान बताया गया है। मेरठ,गजियाबाद,दिल्ली समेत अन्य कमेटी इस मेले में देश के अलग अलग प्रांत से अत्याधुनिक डीजे को आमत्रित किया जाता है। जिसमें अत्याधुनिक तकनीकि में बेहतर प्रर्दशन करने वाले को पुरस्कृत किया जाता है। कई हजारों की संख्या में देश के ख्याति प्राप्त कैबनेट निर्माता,डीजे संचालक पुरी टीम के साथ यात्रा में भाग लेते हैं। इसी कड़ी में बोकारो जिले के चंदनकियारी के पंकज डीजे ने भाग लिया। प्रोपराइटर ने बताया कि उन्हें प्रथम स्थान मिला। कमेटी की ओर से शिल्ड,अंगवस्9 के अलावे अन्य उपहार से संचालक चंदनकियारी के घांघरागौड़ा निवासी दयाल चन्द्र माहथा को सम्मानित किया गया। योधाडीह मोड़ से चंदनकियारी तक जोरदार स्वागत हरिद्वार में पंकज डीजे को प्रथम स्थान मिलने पर उनके प्रशंसको,शुभ चिंतकों और समाज के साथ अन्य युवाओं ने फूल माला से दयाल चन्द्र माहथा का जोरदार स्वागत किया। मौके पर पवन कुमार महतो,देवेन कुमार महतो,रितेश कुमार दास,लालटू बाउरी,तरणी रजवार,पंकज रजवार,विवेक रजवार,राजा रजवार,माधव राय,लाइट,साउण्ड के इंजिनियर समेत टी में लगभग चार दर्जन से अधिक युवा साथ हरिद्वार पहुंचे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0