उपडाकघर चंदनकियारी की लचर व्यवस्था से ग्राहक परेशान

चंदनकियारी:- उपडाकघर चंदनकियारी की लचर व्यवस्था से ग्राहक परेशान

Oct 7, 2025 - 07:37
 0  67
उपडाकघर चंदनकियारी की लचर व्यवस्था से ग्राहक परेशान
उपडाकघर चंदनकियारी की तस्वीर
उपडाकघर चंदनकियारी की लचर व्यवस्था से ग्राहक परेशान

बोकारो जिले के उपडाकघर चंदनकियारी की लचर व्यवस्था के कारण खाता धारक परेशान हैं पिछले डेढ़ दो महिने से स्थिति बेहद खराब हो गया है । उपडाकघर से मिली अनोपचारिक जानकारी के मुताबिक प्रति माह लगभग पचास से साठ लाख रूपये का लेने देन इस शाख से ग्राहक करते हैं जिसमें सभी 18 शाखओं का भी लेनदेन शामिल रहता है। सबसे मजे कि बात है कि पोस्टमास्टर के अलावे तीन सहायक पदस्थापित हैं जिनके भरोसे लेन देन,रजिस्ट्री,स्पीड पोस्ट,आवर्ति जमा,सावधि जमा समेत अन्य कार्य होता है परंतु पिछले 27 अगस्त के बाद से पोस्टमास्टर समेत तीन सहायक चिकित्सीय अवकाश पर हैं। ग्रामीण क्षेत्र चंदनकियारी में पर्व त्योहार के उपलक्ष्य में पैसा का लेने देन बंद रहना न केवल विभागीय पदाधिकारी की उदाशिनता को दर्शाता है बल्कि समाज में उपडाकघर के प्रति भ्रामक अफवाह फैल सकता है। स्कूल के छात्र छात्रों,पेंशनर,एमआइएस ,सावधि जमा समेत नियमित लेन देन करने वाले हजारो ग्राहक परेशान है। सोमवार को अंबुज नामक व्यक्ति ने पैसा न मिलने की शिकायत की। पलटन रजवार ने बताया कि उनका फिक्स मेचुरिटी हो गया है एक महिने से घुम रहे हैं। इसी प्रकार प्रतिदिन सैकड़ों ग्राहक घुम रहे हैं। विगत 27 अगस्त को उपडाकघर भवन का सिलिंग गिरने के बाद पोस्टमास्टर घायल हुए थे साथ ही अन्य दो लोग घायल हुए थे। हालांकि मरम्मति का कार्य युद्य स्तर पर चलाकर मरम्मति किया गया परंतु अभी पोस्ट मास्टर विहीन होने,पोस्टल सहायक न रहने के कारण केवल मेल के लिए एक कर्मी और अन्य एक कर्मी के भरोसे चल रहा है कुछ भी काम न होने से ग्राहक परेशान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0