आम जनता से सीधा संवाद करें बीडीओ,सीओ:जवाहर लाल माहथा

Nov 19, 2025 - 01:11
 0  7
आम जनता से सीधा संवाद करें बीडीओ,सीओ:जवाहर लाल माहथा
चंदनकियारी प्रखंड सह अंचल परिसर में प्रखंड कॉंग्रेस कमिटी कार्यकर्ताओं समेत अन्य

बीडीओ,सीओ जनता और सरकार के बीच की कड़ी हैं और इन्हें आम जनता से सीधा संवाद करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने की जरूरत है,उक्त बातें कांग्रेस के बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर लाल माहथा ने प्रखंड परिसर में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि चंदनकियारी प्रखंड के आमजनों,पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीडीओ,सीओ की कार्यशैली से अवगत कराया जिसमें काम का तरिका सही नहीं रहने की बात बताया था। राज्य में सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेस,जेएमएम,राजद समेत अन्य सहयोगी दलों की गठबंधन की सरकार है। पदाधिकारी की कार्यशैली से सरकार की बदनामी न हो उसे देखने,सही तरिके से काम करने की बात रखने और मनमानी करने पर मुख्यमंत्री,विभागीय मंत्री के साथ साथ सचिव,मुख्य सचिव को पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीओ कार्यालय में दलाल हावी रहने की बात से सीओ को अवगत कराया गया । समय पर कार्यालय न पहुंचने,मुख्यालय में आवास न रखने को गंभीर बिषय बताते हुए सुधार न होने पर सीएम को अवगत कराने की बात कही। तत्काल प्रमाण पत्र बनाने में ,ऑन लाइन एंट्री,त्रुटी सुधार समेत अन्य कार्य में पारदर्शिता लाने की बात बताया गया। रोजगार सेवक,पंचायत सेवक का बार बार ट्रांसफर के बाद भी जमे रहने को अनुशासनहीनता बताते हुए ऑपरेटर का भी स्थानांतरण की बात को रखा। एक ग्रामीण ने पंचायत सेवक पर डेढ़ हजार रिश्वत मांगने का आरोप जिला अध्यक्ष के सामने बीडीओ के पास रखा । जिला अध्यक्ष ने उक्त पंचायत सेवक पर अनुशासनात्मक कारवाई की जरूरत बताया। प्रखंड कार्यालय में मुखिया संघ के धरना का समर्थन करते हुए केन्द्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि राज्य में गैर भाजपा सरकार रहने के कारण केन्द्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है और नल जल योजना,15 वें वित्त आयोग समेत अन्य जिन जिन योजनाओं में केन्द्रांश का प्रावधान है केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को बदनाम कराने के लिए राशि रोक दिया है। इसके पूर्व सीओ,बीडीओ को उनके कार्यालय में पहुंचकर संवेदनशील बनकर काम करने का आग्रह किया। मौके पर जिला बीस सृत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल,जलेश्वर दास,राम पद दास,राकेश शर्मा,अनुप घोषाल,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नितेश कुमार माहथा ,आलम समेत अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0