सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी व कस्तूरबा बालिका विद्यालय विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Feb 5, 2026 - 17:40
 0  33
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी व कस्तूरबा बालिका विद्यालय विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी व कस्तूरबा बालिका विद्यालय चंदनकियारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी व कस्तूरबा बालिका विद्यालय विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बोकारो जिला अंतर्गत चंदनकियारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कस्तूरबा बालिका विद्यालय में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में ओरल कैंसर पर डॉ. नेहा ने महत्वपूर्ण जानकारी दी, जबकि ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के बारे में सीएचओ नैना केरकेट्टा ने छात्राओं को विस्तार से बताया साथ ही तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों पर भी जागरूक किया गया. इस अवसर पर केजीबीवी की छात्राओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग भी की गई, जिससे समय पर बीमारी की पहचान और रोकथाम की जानकारी छात्राओं को दिया गया, नेहा वर्मा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य हमारे दैनिक जीवन में बहुत ही जरूरी है ऐसी कोई भी खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करें जिससे हमारा स्वास्थ्य में बुरा प्रभाव पड़े, उसके लिए हमें सतर्क रहने की जरूरतें हैं. मौके पर सीएचओ नैना क्रिकेट, डेंटल असिस्टेंट विकास दास, कुमुद महतो, बप्पी लाल पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0