सड़क दुर्घटना में युवक की मौत,पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी घटना स्थल पहुंचे

Dec 26, 2025 - 21:17
 0  6
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत,पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी घटना स्थल पहुंचे
फाइल फोटो मृतक अभिजीत बाउरी

बनगड़ीया ओपी क्षेत्र के चास चंदनकियारी रोड स्थित रामडीह मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में अभिजीत बाउरी नामक 25 वर्षीय युवक की मौत हुई है,घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार साबड़ा पंचायत के उदलबनी निवासी शरत बाउरी के पुत्र अभिजीत बाउरी शुक्रवार शम को अपने बाइक से रामडीह मोड़ घर के जरूरी सामग्री खरीदने पहुंचा था। आवश्यक सामग्री खरीदने के पश्चात अभिजीत अपना निवास स्थान उदलबनी जा रहा था तभी पीछे चंदनकियारी की ओर से आ रही पिकअप वैन ने कुचल दिया जहां मौके पर अभिजीत की मौत हुई। मृतक का उम्र 27 वर्ष बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ रवि कुमार आनंद,थाना प्रभारी चंदनकियारी अमित कुमार राय,बनगड़िया ओपी प्रभारी शुभम कुमार पुलिस घटना स्थल पहुंच चुकी थी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। स्थानीय नेता व परिजन पांच लाख रूपये मांग कर रहे थे। समाचार प्रेषण तक नेताओ,परिजनों व प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ वार्ता जारी रहने की बात है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0