कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चंदनकियारी में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के तहत बधाई हो बेटी हुई कार्यक्रम आयोजित
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चंदनकियारी में महिला बाल विकास विभाग सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत संचालित बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत बधाई हो बेटी हुई कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में बेटियों को सशक्त व मजबूत बनाना कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य है जिसमें समाज में बेटा हो चाहे बेटी हो समाजिक दृष्टिकोण से सभी समान हैं। उन्होंने कहा कि समाज में कन्य शिक्षा पर जोर,बालिका पढ़ लिखकर सक्षम बने,बेटा व बेटी एक समान ,पढ़े लिखे अच्छे संस्कार की जान कारी,दहेज लेना ,दहेज देना अपराध है बच्ची को बचाना है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने छात्राओं की ओर प्रस्तुत पेंटिंग के माध्यम से बेहतर ढ़ंग से सभी प्रसंगों को दर्शाने वाले छात्राओं को पुरस्कृत किया । साथ ही रंगोली के माध्यम से भ्रुण हत्या की प्रस्तुती करने वाले छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। जिन छात्राओं को पुरस्कृत किया गया उनमें तन्नु कुमारी,अनिका आयसा,अंजना महतो,रजिना खातुन,वर्षा महतो,सोनम कुमारी,सेवा महतो,संयोगिता कुमारी,सोनाली महतो,अंजली महतो,वर्षा मंडल,निशा कुमारी,मुस्कान,रूपाली,समेत अन्य को पुरस्कृत किया गया। रागीनी कुमारी,उषा कुमारी,यशोदा कुमारी समेत अन्य उपस्थित रहे। इसके पूर्व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता ने अमायनगर पंचायत में पालकुदरी वन एवं टू,गुदलीगोड़ा,के अलावे बांसतौड़ा पंचायत में बोदमा आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर ससेविका,सहायिका को आवश्यक निर्देश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0