बिनोद बाबू के विचारों से बढ़ेगा झारखंड का सम्मान:मुकेश कांत

Dec 18, 2025 - 19:54
Dec 18, 2025 - 20:38
 0  9
बिनोद बाबू के विचारों से बढ़ेगा झारखंड का सम्मान:मुकेश कांत
बोगुला मोड़ में बिनोद बाबू के प्रतिमा पर श्रद्यासुमन अर्पित करते विधायक पुत्र मुकेशकांत समेत अन्य
बिनोद बाबू के विचारों से बढ़ेगा झारखंड का सम्मान:मुकेश कांत

झारखण्ड आन्दोलन के पुरोधा ,प्रेणता समाज सुधारक स्व विनोद बिहारी महतो के विचारों ,सपनों के लड़ाई का परिणाम झारखंड है ,उनके विचारों और सपनों को कभी मिटने नहीं दिया जाएगा,उक्त बातें विधायक पुत्र मुकेशकांत ने स्व बिनोद बिहारी महतो की 34वीं पुण्य तिथि के अवसर पर चन्दनकियारी के बोगूला,रामडीह और बिजूलिया में आयोजित श्रद्याांजलि सभा में संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू ने महाजनों,सूदखोरों के खिलाफ आवाज बुलंद किया,बाल विवाह,समेत अन्य समाजिक कुरितियों के विरूद्य समाज को जागरूक किया। अलग राज्य गठन के लिए ऐतिहासिक व निर्णायक लड़ाई लड़ने का काम किया। उनके व्यक्तित्व,उच्च विचार,दृढ़ संकल्प और समाज के प्रति समर्पण की भाव ने समाज के लिए आदर्श पुरूष के रूप में स्थापित किया। बिनोद बाबू का संपूर्ण जीवन सभ्य समाज और अलग राज्य के लिए समर्पित रहा। उनके प्रतिमा को देखने से झारखंड के जनमानस को अपना अधिकार व कर्त्तवय का बोध होता है। इसके पूर्व बारी बारी से उनके प्रतिमा पर श्रद्याासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य सभी ने उनके जीवन और संघर्ष को याद किये। श्रद्धांजलि समारोह बिजुलिया मोड़ में मुख्य रूप से परशुराम महतो , नेमचंद महतो , नारायण चौबे , रंजीत महथा , अशोक दशन्धी , गुलेन सिंह नविन दस अनूप घोसाल भोला रजवार , उमेश महतो लातिब अंसारी सद्दाम अंसारी, बीरबल महतो , एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । रामडीह मोड़ समारोह में मुख्य रूप से शत्रुघ्न महतो जयराम महतो,   शुकलाल महतो, मंजू देवी मुखिया, नारायण महतो ,उमेश महतो , दामोदर महतो , मंटू गोप, प्रकाश शर्मा ,बुटन महतो उपस्थित थे ।बोगुला मोड़ में मुख्य रूप से नन्दलाल महतो , रमेश महतो , भुवन महतो , सुरेन्द्रनाथ महतो , बसंत पांडेय , कामदेव पांडेय , ओम प्रकाश पांडेय , सागर महतो , सुनील महतो , फूलचंद गोराईं, विकास महतो , जय पांडेय , साधु बीरबल बाबा , विमान मुखर्जी, विनोद मोदी , मिथुन महतो , गोरांग महतो , अबनी राय,समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0