नशा मुक्ति अभियान के तहत चंदनकियारी में निकाला गया केंडल मार्च
नशा मुक्ति अभियान के तहत चंदनकियारी में निकाला गया केंडल मार्च
चंदनकियारी प्रखंड प्रशासन की ओर से गुरुवार शाम को नशा मुक्ति अभियान के तहत केंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च का उद्देश्य समाज में आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और समाज को इस सामाजिक बुराई से मुक्त करना माना जा रहा है। केंडल मार्च की शुरुआत चंदनकियारी चौक से की गई, जो मुख्य बाजार एवं प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया गया। कैंडल मार्च के दौरान उपस्थित लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां तथा स्लोगन लिखा तख्तियां लेकर “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, स्वस्थ समाज, नशा मुक्त समाज जैसे स्लोगन लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। कैंडल मार्च का नेतृत्व बी डी ओ अजय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक अभिशाप है, जो युवाओं को गुमराह कर रहा है। इससे केवल व्यक्तिगत जीवन ही नहीं, परिवार और समाज भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान से समाज में जन-जागरूकता बढ़ेगी और लोग नशे के खिलाफ खुलकर आवाज उठाएंगे। इस अवसर पर चंदनकियारी थाना प्रभारी सरज कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है, लेकिन समाज के सहयोग के बिना यह लड़ाई अधूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर नजर रखें और उन्हें सही मार्गदर्शन दें। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तृप्ति पांडेय,बीपीएम बिजेंद्र लाल के साथ साथ प्रखंड एवं सीएचसी के कर्मी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0