चास लबुडीह में अनंत एनर्जी लिथियम बैट्री फैक्ट्री का शुभ उदघाटन
चास लबुडीह में अनंत एनर्जी नामक लिथियम आयन बैट्री फैक्ट्री का उदघाटन सीइओ अनंत कुमार सिंह व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जवाहर माहथा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिला अध्यक्ष जवाहर माहथा ने कहा कि लिथियम आयन पर आधारित बैट्री फैक्ट्री क्षेत्र के लिए बहुत ही लाभदायक होगा क्योंकि वर्तमान में जो कंपनी का बैट्री चल रहा है उसे तीन गुण अधिक समय तक चलेगा और अत्याधुनिक सुविधायुक्त होगा। ये फैक्ट्री बोकारो के साथ राज्य के लिए पहला होगा। घरेलु इनेर्भटर में उपयोग की बात हो चाहे वाहन में उपयोग की बात हो इसे टिकाउ होने के साथ सभी दृष्टिकोण से लाभदायक होगा। इसके पूर्व फैक्ट्री के सीइओ अनंत कुमार सिंह चौधरी व जिला अध्यक्ष जवाहर माहथा ने फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया। मौके पर सीटीओ परिक्षीत सिंह चौधरी,सीएमओ अजीत कुमार,कुलदीप सिंह चौधरी,दशरथ सिंह चौधरी,सत्यनारायण सिंह चौधरी,शिबु सिंह चौधरी,राजाराम शर्मा,ब्रहमऋषि युवा मंच के अध्यक्ष भागीरथ शर्मा,प्रो भुतनाथ शर्मा,प्रो शरत चन्द्र शर्मा,बलदेव शर्मा,भोलानाथ शर्मा,काशीनाथ सिंह चौधरी,बधन शर्मा,माणिक सिंह,आशुतोष शर्मा समेत अन्य गण्मान्य लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0