चंदनकियारी में ट्रैफिक पुलिस ने 56 हजार जुर्माना वसूली किया

Dec 16, 2025 - 08:25
 0  65
चंदनकियारी में ट्रैफिक पुलिस ने 56 हजार जुर्माना वसूली किया
वाहन की जांच करते हुए ट्रैफिक पुलिस

झरिया रोड चंदनकियारी एनएच 218 में ट्रैफिक पुलिस विभाग ने वाहन जांच अभियान चलाकर लगभग 35 वाहन चालकों से लगभग 56 हजार जुर्माना वसूली की गई। इस संबंध में इंसपेक्टर नितीश कुमार ने बताया कि रोटेशन सिस्टम के तहत जांच अभियान चलाया जाता है जिसमें अलग अलग थाना क्षेत्र में वाहन जांच चलाया जाता है इसी कड़ी में चंदनकियारी में वाहन जांच अभियान चलाया गया। दो पहिया,चार पहिया वाहनों की जांच कर उनसे जुर्माना वसूली की गई। ट्रैफिक जांच के कारण दिनभर आतंक का माहौल बना रहा क्योंकि दो पहिया,चार पहिया वाहन गली कोचा में घुमकर भगते देखा गया। वहीं स्थानीय पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस आने की जानकारी नहीं है जबकि नियमत:लोकल पुलिस को विधिवत जानकारी मिलना चाहिए। जानकारों की माने तो वाहन चालकों से मोल,जोल के साथ साथ अधिकांश वाहनों को साइड ले जाकर बातचीत कर छोड़ने की बात भी सामने आया है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0