कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह पहुंची चंदनकियारी सरस्वती मेला

Jan 28, 2026 - 08:17
 0  40
कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह पहुंची चंदनकियारी सरस्वती मेला
सरस्वती मेला में अनुपमा सिंह समेत अन्य

धनबाद संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह एस एस क्लब की ओर से पुरूलिया रोड में आयोजित सरस्वती मेला पहुंची जहां मेला कमेटी के पदाधिकारी से मिलकर धन्यवाद दी। अनुपमा सिंह ने बताया कि मेला कमेटी के पदाधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं क्योंकि ग्रामीण परिवेश में मेला का आयोजन अच्छी बात है । ग्रामीण परिवेश की पुरूष महिला को मनोरंजन का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिनके साथ मां सरस्वती है उनके पास सब कुछ आसानी से मिल जाता है। माता सरस्वती की कृपा से मेला कमेटी बार बार मेले का आयोजन कर क्षेत्र वासियों को सुख,शांति समृद्यि मिले। मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, गौरव राय, प्रेम कुमार, जलेश्वर दास, मनोज शर्मा, नरेश भगत, सौरभ कुमार, जे पी महथा, बबलू सिंह, थाना प्रभारी अमित राय, मुखिया तपन रजवार समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0