उत्क्रमित उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय कोरिया में खेल कीट का वितरण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तम कुमार
उत्क्रमित उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय कोरिया में खेल कीट का वितरण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तम कुमार
बोकारो जिला के चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत कोरिया पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय में खेल कीट का वितरण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तम कुमार मोदी ( उतम दा ) ने किया। खेल साम्रगी वितरण के बाद उन्होंने कहा कि खेल जगत में हमारा चंदनकियारी का नाम भी शामिल है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल की ज्ञान होना बहुत ही जरूरी होता है। हमारे उत्कृष्ट उच्च विद्यालय कोरिया में बच्चों का बेहतरीन प्रदर्शन को देखा तो बहुत ही अच्छा लगा। हमने छात्राओं को वॉलीबॉल तो वहीं छात्रों के बीच क्रिकेट के किट के साथ-साथ मध्य विद्यालय के बच्चों को फुटबॉल का वितरण किया। ये सभी कार्य की प्रेरणा हमें कांग्रेस पार्टी के कार्यों से मिलता है। कांग्रेस पार्टी सेवाभाव के साथ काम करती है।उन्होंने यह भी कहा कि मध्य विद्यालय कोरिया में शिक्षकों की कमी है। जिला शिक्षा अधीक्षक से आग्रह होगा कि वह हमारे मध्य विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति करे तो हमारे विद्यालय के बच्चों का उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर पाएंगे। वितरण कार्यक्रम के दौरान मौके पर निरंजन चटर्जी,भागवत बनर्जी ,विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका समेत अन्य गण्यमान उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0