बीडीओ, विधायक पुत्र ने सी एल एफ भवन का उद्घाटन किया

बीडीओ, विधायक पुत्र ने सी एल एफ भवन का उद्घाटन किया

Jun 27, 2025 - 10:32
 0  24
बीडीओ, विधायक पुत्र ने सी एल एफ भवन का उद्घाटन किया

चंदनकियारी प्रखंड के बाटबिनोर पंचायत के अलुवारा में नवनिर्मित सीएलएफ भवन का उद्घाटन बीडीओ अजय वर्मा, विधायक पुत्र मुकेशकांत रजक व जिप सदस्य अंबिका देवी ने संयुक्त रूप से किया । बीडीओ अजय वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है । महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है । सरकार जो भी फण्ड उपलब्ध करा रही है उसका सदुपयोग करें ताकि अपने आजीविका को अधिक मजबूत कर सकें । जेएसएलपीएस के दीदी से भ्रुण हत्या,बाल विवाह आदि कुरीतियों के रोकथाम के लिए आगे आने की अपील किया । उन्होंने कहा कि जन जागरूकता से ही समाज में जागृति संभव है। विधायक पुत्र मुकेशकांत रजक ने कहा कि यह भवन महिलाओं को सशक्त बनाने और समुदाय में उनकी भागीदारी को बढावा देने में मदद करेगी । सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है । उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित है । महिला संगठनों के माध्यम से समाज में जागरूकता आएगी । मौके पर प्रखंड बीस सूत्री सदस्य अशोक दशौंधीे, रामपद दास, विकास सिंह,बीपीएम प्रभात कुमार गौतम, मुखिया रोबिन दास, अध्यक्ष सुनीता देवी, सचिव ज्योतसना देवी, अनिल कुमार, अशोक कुमार दास,सुरेश सिंह, दाउद अंसारी, परमेश्वर महतो, संजीत बाउरी समेत जेएसएलपीएस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0