प्रखंड सह अंचल कार्यालय की सभागार में किसानों के बीच किया गया बीज वितरण
प्रखंड सह अंचल कार्यालय की सभागार में किसानों के बीच किया गया बीज वितरण
बोकारो जिला अंतर्गत चंदनकियारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया। जिसमें किसानों को एनसएफएम योजना अंतर्गत उरद, रागी और मक्का का बीज वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी ( अजय कुमार वर्मा), प्रखंड प्रमुख ( निवारण सिंह चौधरी) , विधायक के पुत्र ( मुकेश कांत कुमार) किया। जिसमें बीडीओ अजय वर्मा ने कहा कि किसानों को बीज मिल रहा हैं किसान बीज से फसल का उपज करें। और जीविका को मजबूत करने का काम करें। तो वही प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी ने कहा कि चंदनकियारी सुदूर ग्रामीण क्षेत्र हैं। किसानों को बीज मिलने से फसल का उपज करने में सहयोग होगा। सरकार को ग्रामीण क्षेत्र में बीज वितरण के मात्रा को बढ़ौती करने की जरूरत है। साथ ही साथ विधायक प्रतिनिधि मुकेश कांत ने कहा कि चंदनकियारी किसान का क्षेत्र हैं यहां के लोग अधिकांश में खेती पे निर्भर करता हैं। सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचना विधायक जी का संकल्प हैं। यदि किसान मोटे बीज का फसल उपज करते हैं तो उनके लगभग प्रति एकड़ 3 हजार रुपए का लाभ मिलेगा। जो किसानों को खेती करने में आर्थिक रूप से मजबूत करेगा। यह आबुआ की सरकार है यह जनता की सरकार है। बीज वितरण के साथ साथ डीएलएसए के बैनर तले विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया जिसमें आए हुए किसानों ग्रामीणों को विधिक के बारे में जागरूकता करवाया गया। साथ ही विधिक के जानकारी पुस्तक का वितरण भी किया गया। बाल श्रम, बाल विवाह समेत अन्य होने वाले अपराध के बारे में जानकारी भी दिया गया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य हासिम अंसारी, बीटीएम हर्षवती लगुरी, एटीम मिनहाज अंसारी, पलवी देव दास पाण्डेय, शुभम पाण्डेय, कालाचंद गोराई, वसीम कुमार समेत अन्य लोगों उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0