चंदनकियारी में संविधान बचाओ रैली में प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने दिखाया एकजुटता
चंदनकियारी प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत संविधान बचाव रैली का आयोजन किया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार चंदनकियारी प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत संविधान बचाव रैली का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जलेश्वर दास ने की। कार्यक्रम की शुरुआत चंदनकियारी के पूर्व विधायक स्व. हरदयाल शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। रैली का परिभ्रमण चंदनकियारी के विभिन्न चौक चौराहा में किया गया। इस दौरान रैली में शामिल कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के जनविरोधी नीति की जमकर आलोचना किया। सामाजिकता समरसता बिगाड़ने, देश की एकता अखंडता को कमजोर करने का आरोप लगाया।मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल व प्रखंड प्रभारी अशोक मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि देश के मौलिक अधिकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि यह रैली संविधान को बचाने और आम जन तक उसकी मूल भावना को पहुंचाने का एक मजबूत प्रयास है। रैली में कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान कई वक्ताओं ने वर्तमान सामाजिक व राजनीतिक परिदृश्य पर अपने विचार व्यक्त किए और लोगों से एकजुट होकर संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की। मौके पर प्रफुल्ल गोप, कासिम काजी, मनबोध दास, पंकज राज शेखर, मधु महतो, पेलाराम महतो, महाराज माहथा, संजीत घोषाल, रोबनी मरांडी, रामप्रसाद यादव, राहमगुल अंसारी, माणिक महतो, बादल दे, कुरैशा बीबी, साबिर अंसारी, प्रीतम महतो, परमेश्वर दास, मिलन बाउरी, सं कुमार साहा, जलेश्वर महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0