श्री माँ शारदा देवी की 173वीं जयंती योगीडीह में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई
चंदनकियारी प्रखंड के देवग्राम पंचायत अंतर्गत श्री श्री रामकृष्ण विवेकानंद सेवा आश्रम, योगीडीह में रविवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ श्री श्री माँ शारदा देवी की 173वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-पाठ, मंगल आरती एवं माँ शारदा देवी के कथा अमृत पाठ से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम द्वारा गरीब, असहाय एवं दिव्यांग लोगों के बीच कुल 273 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्य मुख्य अतिथि चंदनकियारी अंचलाधिकारी रवि कुमार आनंद, विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी, तथा मंगलम कोलफील्ड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर प्राशल्य अग्रवाल और प्रखर गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अतिथियों ने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों की सेवा से जो आनंद मिलता है, वह अद्वितीय है। “गरीब की सेवा ही नारायण की सेवा है”, इसी भावना से आश्रम लगातार सेवा कार्य कर रहा है। इससे पूर्व संस्था के अध्यक्ष अशोक सिंह और सचिव सुकुमार मुखर्जी ने माँ शारदा देवी की जीवनी एवं उनके प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डाला। संस्था के संचालक सह कोषाध्यक्ष मिहिर कुमार मुखर्जी ने बताया कि 2005 में स्थापना के बाद से ही हर वर्ष यह जयंती एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है, जिसमें समाज के सभी लोगों का सहयोग मिलता है। कार्यक्रम में बालापन मुखर्जी, मुखिया मदनमोहन राजवार, दीपक शेखर, राकेश मुखर्जी, दीपक मुखर्जी, रीना मुखर्जी, माला मुखर्जी, रामेश्वर कुंभकार, अनुप घोषाल, कृष्ण मुखर्जी, पांव घोषाल, दया मय मोदक, प्रताप मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0