चंदनकियारी अस्पताल मोड़ में शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

Apr 5, 2026 - 23:43
 0  3
चंदनकियारी अस्पताल मोड़ में शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया
एक, शहीद रघुनाथ महतो के मूर्ति का अनावरण करते डुमरी विधायक जयराम महतो समेत अन्य, दो: संबोधित करते विधायक डुमरी जयराम महतो
चंदनकियारी अस्पताल मोड़ में शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

जमीन मेरा नौकरी दूसरे राज्य के वाशिंदों को ऐसा नहीं चलेगा, शहीद रघुनाथ महतो ने जमीन बचाने के लिए ब्रिटिश से लड़ा उनसे प्रेरणा लेकर हमें भी जमीन बचाने का संकल्प लेना चाहिए, उक्त बातें चंदनकियारी में आयोजित रघुनाथ महतो शहादत दिवस मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में अपने संबोधन में में कही। डुमरी विधायक ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी और वेदांता, डालमिया, समेत अन्य कंपनी में कोई अंतर नहीं है। विधायक ने कहा कि जमीन अचल संपत्ति है इसे बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज देश और राज्य के नेता विजन लैस हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सभा में परिवार से सी एम हेमंत बाहर निकला तो सोचो कि विजन है अन्यथा विजन लैस है।उन्होंने कहा कि नया झारखंड बनाने के लिए राज्य की जनता और नेता को समझ विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू, कामरेड ए के रॉय की धरती चंदन कियारी की जनता ने डुमरी के बाद सबसे अधिक प्यार स्नेह आशीर्वाद दिया है उसे आगे बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी विजन लैस नेता बन गए हैं और आज अमेरिका के सामने घुटने टेक दिया है। विधायक ने कहा कि यदि मंत्री बनने का ऑफर मिलेगा तो डुमरी चंदनकियारी समेत राज्य की जनता से आदेश प्राप्त करने का काम करेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि धनबाद सांसद को जनता ने उम्मीद के साथ अवसर दिया था परन्तु वे अभी व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें जनता की समस्या पर गंभीर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एकबार वेदांता कंपनी प्रभावित रैयत के साथ बैठक करके उनकी समस्या से प्रबंधन को अवगत कराने के बाद नहीं काम बना तो सड़क से सदन तक आवाज बुलंद किया जाएगा। उन्होंने भावी पीढ़ी से मेहनत, विजन के साथ पढ़ाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य बना, राज्य के लोग विधायक सांसद प्रतिनिधि बने परंतु व्यवस्था चलाने में हमारे लोग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस यानी ब्यूरोक्रेट्स में स्थान बनाने के लिए बच्चों से शराब सेवन से बचने और पढ़ने की अपील की। एक सवाल के जवाब में बताया कि नॉन कांग्रेस, नॉन बी जे पी की सरकार बनना चाहिए़। एक सवाल के जवाब में बताया कि आज भी 1932 पर कायम हूं। उन्होंने बताया कि चिंता का विषय है क्योंकि राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन खुद छः साल सरकार चला रहे हैं और खुद कह रहे हैं कि असम तो झारखंड से भी पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि पहले जेल, तब गोली और उसके बाद सत्ता मिलती है। उन्होंने बार बार बिनोद बिहारी महतो का याद दिलाते हुए कहा कि वे बोलते थे राज्य मिलेगा परन्तु चलाएगा कौन। उसी दशा में राज्य गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि कहा किराज्य के मुखिया के सलाहकार सुप्रियो, बिनोद,पिंटू बना है तो क्या उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया मंत्री मंडल के साथ असम में शिफ्ट किया है अपने राज्य के लोग पानी, बिजली, छात्रवृत्ति के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा चंदन कियारी की दशा सुधारने, दिशा देने के लिए युवाओं को पढ़ने, जमीन बचाने का संकल्प लेने और युवाओं को शराब सेवन से बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश किसानों का देश है और डेटा उद्योगपति का है इसे समझ सकते हैं हम कहां हैं। उन्होंने कहा कि हम जमीन का टैक्स देने वाले हैं परंतु सुरक्षा उद्योगपति को मिलता है इसे समझ सकते हैं कि देश में समानता कहां है। चंदन कियारी विधायक को सोनेवाला बताया। इसके पूर्व अर्जुन रजवार ने वर्तमान विधायक की विफलता को रखा। आशीर्वाद मांगा। पूजा कुमारी, बेबी महतो ने सरकार, तंत्र पर प्रहार किया। अध्यक्षता मनपुरण महतो, संचालन बीरू महतो ने किया। मौके पर जमीन दाता गुणा राम महतो को विधायक ने स्वागत किया। मौके पर रेखा, गोपाल महतो, विजय सिंह, गुरु पद महतो, राम सत्य प्रमाणिक, चंदन कुमार बाउरी, राजीव राय, जगन्नाथ रजवार,उत्तम भगत, दिलीप ठाकुर, धनंजय रजवार, काली पद रजवार, समेत अन्य गणमान्य नागरिक ग्रामीण उपस्थित थे। इसके पूर्व शहीद चौक में बाबा साहब आंबेडकर, टिकेट उमरांव सिंह, पूर्व विधायक हरदयाल शर्मा के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0