प्राक्कलन राशि के अनुरूप गोदाम मरम्मति कार्य में असंतोष जनक पाया गया :डीएसओ
जिला आपुर्ती पदाधिकारी बोकारो शालिनी खलको ने गुरूवार को चंदनकियारी प्रखंड सह अंचल परिसर में भवन प्रमंडल विभाग की ओर से गोदाम मरम्मति कार्य की प्रगति व गुणवत्ता का जांच किया। इस संबंध में डीएसओ ने बताया कि संवेदक को ससमय प्राक्कलन के अनुरूप मरम्मति कार्य करने का सख्त निर्देश दिया गया है। एक सवाल के जमबा में डीसओ ने बताया कि प्रगति ठीक है जहां तक गुणवत्ता की बात है तो उसमें सुधार की जरूरत है और सुधार करने का निर्देश संवेदक को दिया गया है। प्रखंड सह अंचल परिसर के समीप एक गोदाम बनने के बाद ही जर्जर हो जाने व उपयोग के पूर्व ही क्षतिग्रस्त होने के सवाल पर डीएसओ ने बताया कि अभीतक संज्ञान में नहीं था अब संज्ञान में आया है देखते हैं। गोदाम के पुराने सीट व अन्य सामग्री के रख रखाव के सवाल को डीएसओ ने टाल मटोल जबाब दिया। जैसा कि मालूम चार गोदाम मरम्मति और एक रोड निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके पूर्व डीएसओ शालिनी खलको,सीओ रवि कुमार आनंद ,कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बोकारो अमृत टोपनो,सिद्यार्थ ने परिसर में भवन प्रमंडल कार्यालय से हो रहे मरम्मति कार्य का बारीकी से जांच किया। प्रखंड सभागार में पॉस मशीन का वितरण किया गया प्रखंड सभागार में पीडीएस संचालकों के बीच 4 G पॉस मशीन वितरीत किया गया प्रखंड के खादय सुरक्षा अधिनियम ,अंतोद्वय,अन्नपूर्ण समेत अन्य कार्डधारियों को ससमय उचित मात्रा में अनाज वितरण के लिए 4 G मशीन का वितरण किया गया। 218 पीडीएस धारी को ये मशीन वितरीत किया जाएगा। चंदनकियारी में 38657 पीएच कार्ड,3444 अंतोद्वय,7947 ग्रीन कार्ड धारी हैं जिन्हें पूर्व में नेटवर्क समस्या के कारण बार बार पीडीएस में जाना पड़ता था परंतु अब उन्हें राहत मिलने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0