नौ सूत्री मांगों के समर्थन में पंचायत प्रतिनिधियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ
प्रखंड परिसर चंदनकियारी के प्रांगन में नौ सूत्री मांगों के समर्थन में मुखिया संघ के आहवान पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे पंचायत प्रतिनिधिगण। इस संबंध में प्रमुख निवारण सिंह चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024/2025 व 2025/2026 का 15 वें वित्त आयोग का फंड न मिलने के कारण हम सभी त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधि जनता की समस्या का समाधान न कर पाने की स्थिति में विवश होकर धरना पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि मामला चाहे राज्य सरकार का हो या फिर केन्द्र सरकार हम ग्राम पंचायत,वार्ड में जनता के पास पहुंचते हैं परंतु जनता की भावना का आदर न कर पाने के कारण जनता नाराजगी जाहिर करती है जिसके कारण हमें धरना देना पड़ रहा है। प्रमुख ने बताया कि 21 नवम्बर से प्रारंभ होने वाला प्रशासन आपके द्वार में हम पंचायत के मुखिया,समिति सदस्य,वार्ड भाग नहीं लेगें क्योंकि इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार हमें वेकूफ बनावा रही है क्योंकि दो दो बार पंचायत आपके द्वार आयोजित किया गया परंतु जिला प्रशासन,प्रखंड प्रशासन हमें दिखाने का काम करें कि ये आवेदन प्रशासन आपके द्वार में मिला और और इसमें काम हुआ। पेंशन,अबुआ आवास,दाखिल खारीज समेत अन्य कई प्रकार के आवेदन केवल फोटों खिचवाने के लिए किया जाता है कहीं कोई काम नहीं हो रहा है। मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय रजवार ने बताया कि पिछले पांच साल और अभी एक साल कुल छ: साल में राज्य सरकार ,केन्द्र सरकार ने पंचायत प्रतिनिधि के लिए कुछ नहीं किया। आज बाध्य होकर धरना पर आना पड़ा है। इसके पूर्व 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में दो वित्तीय वर्ष का 15वें वित्त आयोग का फंड आवंटन,राज्य वित्त आयोग को फंड आवंटन,आवासयोजना में मुखिया का हस्ताक्षर अनिवार्य करने,30 लाख का बीमा,केरल की तर्ज पर मानदेय,सरकार आपके द्वार का खर्य मुखिया को देने,डीएमएफटी फंड का अधिकार पंचायत को देने सहित अन्य मांग शामिल है। मौके पर शीतल सिंह, सुभाष राउत,श्यामा पद गोरांई,हासिम अंसारी,भरत माहथा,अनवर अंसारी,राजीव राय,संतोष रेवानी,गयाराम माझी,विमल पाल,अन्य मुखियागण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0