झालबड़दा पैक्स में धान अधिप्राप्ति की शुरूआत

Dec 16, 2025 - 08:28
 0  27
झालबड़दा पैक्स में धान अधिप्राप्ति की शुरूआत
धान अधिप्राप्ति का उदघाटन करते विधायक पुत्र,प्रमुख व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष
झालबड़दा पैक्स में धान अधिप्राप्ति की शुरूआत

चंदनकियारी प्रखंड के झालबड़दा पैक्स में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उदघाटन विधायक पुत्र मुकेशकांत,प्रमुख निवारण सिंह चौधरी व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशिष मंडल ने फीता काटकर किया। इस संबंध में सीओ चंदनकियारी रवि कुमार आनंद ने बताया कि इस बार किसानों के लिए खुशखबरी है क्योंकि धान पैक्स में बेचने के 48 घंटे के अंदर किसान के खाते में प्रति क्वींटल 2450 की दर से भुगतान होगा। सीओ ने बताया कि किसान अपना धान अब बिचौलिया के पास नहीं बेचे ,वे अपना धान पैक्स में बेचने का काम करे। विधायक पुत्र मुकेश कांत ने बताया कि सरकार किसानों का हितैषी है क्योंकि किसानों को पहले अपना धान बेचने के बाद बार बार चक्कर लगाना पड़ता था परंतु अब उन्हें 48 घंटे से सात दिनों के अंदर धान का दाम मिलेगा। मौके पर प्रमुख निवारण सिंह चौधरी,जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशिष मंडल,रमेश सिंह चौधरी,पैक्स अध्यक्ष राकेश सिंह चौधरी ,सुबोध सिंह चौधरी, बबलू सिंह चौधरी समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। चंदनकियारी में साबड़ा पैक्स में भी धान अधिप्राप्ति किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0