चंदनकियारी में विकास कार्यों की रफ्तार थमी, 21 सूत्री मांगों को लेकर जेएलकेएम का धरना प्रदर्शन
चंदनकियारी में विकास कार्यों की रफ्तार थमी, 21 सूत्री मांगों को लेकर जेएलकेएम का धरना प्रदर्शन...
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के बैनर तले बुधवार को चंदनकियारी प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने 21 सूत्री मांगों को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। धरने का नेतृत्व कर रहे जेएलकेएम नेता अर्जुन रजवार ने कहा कि चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप हो चुके हैं। योजनाओं का लाभ गरीब तबके तक नहीं पहुंच पा रहा है और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के वर्तमान विधायक भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे हैं। मुख्य मांगों में गवाई बराज परियोजना को जल्द चालू करना, क्षेत्रीय सड़कों की मरम्मत, किसानों को समय पर बीज और खाद की उपलब्धता, राशन वितरण में पारदर्शिता लाना, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार योजना लागू करना और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना शामिल हैं। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता मनपुरण महतो ने की, जबकि संचालन बीरू महतो ने किया। इस अवसर पर अरुण महतो, सोमनाथ शेखर, राजीव राय, सुभाष महतो, उत्तम रजक, सखाय महतो, मनोज महतो, खुर्शीद आलम, अहमद अंसारी, सीमंत रजक, विकास महतो, परमेश्वर महतो, हराधन महतो, राकेश महतो, पंकज महतो, राजाराम महतो एवं कार्तिक रजवार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा इन मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0