चंदनकियारी प्रखंड के आड़ीता पंचायत के बहादुरपुर गांव निवासी लक्ष्मी देवी की मौत
धनरोपनी के दौरान ठनके गिरने से 32 वर्षीय महिला की मौत
चंदनकियारी प्रखंड के आड़ीता पंचायत के बहादुरपुर गांव में मंगलवार शाम को धनरोपनी कर रही महिला की ठनका गिरने से मौत हुई है। घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार मृतक महिला बहादुरपुर गांव निवासी फागु माहतो की 32 वर्षीय पत्नी लक्षी देवी गांव के अन्य महिला के साथ धनरोपनी करने गई थी। शाम के समय बारिश शुरू होने और बिजली कड़कने के भय से धनरोपनी छोड़ उनके साथ काम कर रही सभी महिलाओं ने घर की ओर रुख किया तभी मृतक लक्ष्मी भी पैर हाथ धोकर निकलने वाली थी इसी बीच ठनका गिरने से घायल हुई तभी अगल बगल हो हल्ला हुआ और उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि साथ मे काम कर रही अन्य महिलाओं को कुछ नही हुआ। हालांकि बेहोश रहने के कारण महिला की मौत घटना स्थल पर हुई या सी एच सी लाने के क्रम में हुई परिजन समझ नहीं पाए। परिजनों व ग्रामीणों ने घटना की सूचना बरमसिया पुलिस व चंदनकियारी सीओ और बीडीओ को दूरभाष से दिया।बरमसिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है विलंब होने के कारण मंगलवार पोस्टमाटर्म नहीं होने की बात बताया गया।बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी पुलिस। सी ओ चंदनकियारी रवि कुमार आनंद ने बताया कि मृतक के आश्रित को चार लाख रुपए आपदा प्रबंधन से मिलेगा। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट, एफ आई आर के साथ आवेदन करने की जरूरत है। मृतक का 13 वर्ष की बेटी,10 वर्ष का बेटा है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0