कुसुमकियारी में सात दिवसीय रूद्र चण्डी महायज्ञ जलयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ

Feb 22, 2026 - 18:53
 0  107
कुसुमकियारी में सात दिवसीय रूद्र चण्डी महायज्ञ जलयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ
एक:जलयात्रा में शामिल श्रद्यालुगण, दो: यज्ञाचार्य यज्ञ में पूजा करते व्रतिया समेत अन्य
कुसुमकियारी में सात दिवसीय रूद्र चण्डी महायज्ञ जलयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ

चंदनकियारी प्रखंड के ग्राम कुसुमकियारी में सात दिवसीय रूद्र चण्डी महायज्ञ जलयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। इसके पूर्व गाजे बाजे के आम पल्लवयुक्त नारियल कलश लेकर कुंवारी कन्या,सपत्नीक व्रतीगण मंदिर में माता दुर्गा से अनुपमति लेकर जयकारा लगाते हुए कुसुमकियारी,चंदनकियारी गांव का परिभ्रमण करते गवाई नदी घाट पहुंचे जहां विधि विधान के मंत्रोच्चारण कर व्रतीगण को सात्विक भाव से पवित्र करते हुए पंचदेवता,ग्राम देवता, कुल देवता ,जल देवता समेत अन्य सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना के पश्चात गंगा आरती के पश्चात जल यात्रा की शुरूआत की गई। काफी संख्या में महिला पुरूष पीला वस्त्र धारण कर भक्ति भाव से जलयात्रा में शामिल हुए। आपको बताते चलें कि कुल 1001 कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिए। यज्ञाचार्य मारकण्डेय त्रिपाठी के टीम के अलावा , बालव्यास पं॰ आरती सारस्वत, यज्ञाधीश महन्त प्रेमानन्द गिरि (नागा बाबा) ने विधिविधान के पूजा पाठ करके जल संकल्प करके जलयात्रा की शुरूआत जयकारा के साथ किया गया।कुसुमकियारी निवासी दिलीप सिंह, वसंत सिंह, मिहिर सिंह, राम शंकर सिंह तथा चंदनकियारी निवासी संतोष भगत ओम प्रकाश जसवाल सपत्नीक ने विधिवत रूप से व्रती की भुमिका अदा किए। जय श्री राम,हर हर महादेव,जय बजरंग बली जय माता दी समेत अन्य गगनभेदी नारे लगाए गए। जलयात्रा पहुंचने के बाद सभी संकल्पित जल को वेदी पर रखा गया। जहां वेदी पूजन,पंचदेव पूजन,अग्नि मंथन के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ। 22 फरवरी के 12 से 4 बजे दोपहर में व्यासपीठ के रसिक पंडित आरती सारस्वत बालव्यास जी जो श्रीधाम वृंदावन के मुखारबिंद से प्रवचन हुआ। साथ ही रात्री 8 बजे से 12 बजे रास लीला का आयोजन प्रतिदिन रखा गया है। मौके पर राजीव कुमार राय, प्रफुल्ल राय,सतीशचंद्र रजवार, माणिक राय,स्वपन भगत, सुभाष चंद्र झा , जितेंद्र सिंह, बीरन रजवार,भोलानाथ राय, विश्वनाथ राय ,शिबू राय,आकुल मोदी,दिनेश मोदी,बिसु मोदी, सोलह अण्णा ग्रामीण उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0