एसडीओ ने कलिकापुर पंचायत का निरीक्षण किया
एसडीओ चास प्रांजल ढ़ाढ़ा ने शनिवार को कलिकापुर पंचायत का निरीक्षण किया। 15 वें वित्त आयोग से निर्मित योजनाओं के वित्तीय अभिलेख का जांच किया गया,मनरेगा से ममता कुमारी,सविता कुमारी के जमीन में निर्मित बिरसा आम बागवानी योजनाओं का जांच किया,कार्तिक बनर्जी के पीडीएस का जांच किया गया जिसमें पीडीएस को सुचारू रूप से चलाने का आदेश दिया गया। ,कलिकापुर में आंगनबाड़ी केन्द्र का जांच किया गया जहां मिल रही सुविधा की जानकारी ली गई ,कलिकापुर पंचायत सचिवालय का मरम्मति की जरूरत बताया गया समेत अन्य चीजों का जांच किया गया। पंचायत सचिवालय की स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। एसडीओ चास ने अपग्रेड हाई स्कूल शाखाकुड़ी में जमीन का अतिक्रमण का जांच किया गया। एसडीओ ने बताया कि स्कूल को अतिक्रमण मूक्त करने की दिशा में समाधान का निर्देश सीओ को दिया गया। इसके पूर्व मुखिया ने स्कूल में टीचर की समस्या,पीडीएस की समस्या,समेत अन्य बातों को रखा । मौके पर बीडीओ अजय कुमार वर्मा,सीओ रवि कुमार आनंद ,मुखिया गुरूपद महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0