बोकारो पुलिस कप्तान ने ओपी व थाना का किया निरीक्षण
बोकारो पुलिस कप्तान ने ओपी व थाना का किया निरीक्षण...
बोकारो जिला अंतर्गत बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरबिंदर सिंह ने भोजूडीह, अमलाबद, बनगड़िया ओपी और सियालजोरी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी को दागी व्यक्ति, स्थाई वारंटी, गंभीर मामले की जानकारी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही थाना में पेंडिंग केस के निष्पादन क्षेत्र में यातायात नियम के बारे में जागरूकता और दुर्घटना कम करने हेतु काम करना,वारंटी, फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी तो वही कार्यालय के दस्तावेज की अच्छी तरह रख रखाव सहित अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने की बात कही है। तो वही बीसीसीएल के जर्जर आवास में चल रहा अमलाबाद ओपी भवन की स्थिति देख एसपी ने ओपी प्रभारी को ओपी भवन निर्माण के लिए प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया। ताकि जर्जर भवन में संचालित अमलाबाद ओपी को भवन मुहैया कराया जा सके।जहां अलग अलग गतिविधि की जानकारी प्राप्त किया। बर्षा में सर्पदंश से बचाव की जानकारी देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने थाना व ओपी में रखे विभिन्न प्रकार के अभिलेख व पंजी का अवलोकन कर उनके रख-रखाव की समीक्षा की। साथ ही लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए एसपी ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस दौरान सर्प दंश, चोरी व आपराधिक घटनाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए पुलिस बल अलर्ट मोड पर रहे। रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और शिकायतों के त्वरित निपटारे पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0